भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू स्नातक स्तर से सेमेस्टर की कक्षाओं में विषय के चयन में पाबंदी लगा रही है। चार वर्षीय कोर्स में यूजीसी की तरफ से ऑनर्स और सब्सिडियरी के विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर नाम रखा गया। इसके लिए अलग-अलग पेपर का बास्केट जारी किया गया था। वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) के लिए विद्यार्थियों को छह विषयों का विकल्प दिया गया है, लेकिन टीएमबीयू ने सिर्फ एक विषय को अनिवार्य किया है।सेमेस्टर-2 के वीएसी में वैदिक गणित, भावात्मक बुद्धि, योग दर्शन एवं अभ्यास, प्राचीन भारतीय परंपरा में नैतिकता एवं मूल्य, संवैधानिक मूल्य एवं मौलिक कर्त्तव्य, सामाजिक एवं भावात्मक अधिगम को शामिल किया गया है, लेकिन विवि ने इन सभी विकल्प में से सिर्फ योग, दर्शन एवं अभ्यास की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर टीएमबीयू क...