वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित महामना हॉल में सोमवार को 'मल्टीफंक्शनल मटेरियल्स ऐंड डिवाइसेज' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। भौतिकी विभाग के आयोजन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक विषयगत सीमाओं से आगे बढ़कर कार्य करने से विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने मैटेरियल्स और डिवाइसेज दोनों क्षेत्रों में अनुसंधान से व्यावहारिक समाधान पर जोर दिया। उद्घाटन व्याख्यान सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी नई दिल्ली के निदेशक प्रो. वेणु गोपाल अचंता ने दिया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन जैसे वैश्विक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के अंतरराष्ट्रीय साझेदार स्थानीय स्तर पर वैश्विक समस्याओं के समाधान विकसित करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.