मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ प्रत्येक विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फीट रहने के टिप्स भी दिए। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने का भी निर्देश दिया। ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरा, फोरेंसिंक वैन, पीआरवी के चार पहिया और दो पहिया वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट और फायर एक्सटिंग्विशर सहित ...