बक्सर, जुलाई 22 -- बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने विषपान कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार दहिवर निवासी पवन कुमार की पत्नी तनु कुमारी ने विषपान कर ली। विवाहिता की मौत हो गई।मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। विवाहिता ने किस स्थिति में विषपान कर की। इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...