कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- नवरात्र पर ससुराल आने से पहले शनिवार की रात सर्प ने नवविवाहिता की जान ले ली। चर्चा रही कि परिजन अस्पताल जाने के बजाए उसे लेकर झाड़-फूंक कराते रहे। पड़ोसी जनपद फतेहपुर में हुई घटना से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सैनी थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा मजरा धुमाई निवासी धर्मेंद्र कुमार किसान हैं। पांच महीने पहले उनकी शादी फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के छीमी पुरइन गांव की 27 वर्षीय चंद्रावती से हुई थी। पितृ पक्ष के पहले चंद्रावती मायके चली गई थी। नवरात्र पर सोमवार को उसे वापस ससुराल आना था। इसके पहले शनिवार की रात मायके में उसे सर्प ने डस लिया। परिवारवाले अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। वे नवविवाहिता को लेकर झाड़-फूंक कराने कौशाम्बी तक आए। यहां उसकी मौत हो गई। रविवार को फतेहपुर पुलिस ने शव पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.