लातेहार, मार्च 23 -- लातेहार। बनवारी साहू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्‍वयंसेवकों ने 22 मार्च को विश्‍व जल दिवस पर बानपुर इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया। बता दें कि बनवारी साहू महाविद्यालय ने बानपुर गांव को गोद लिया है। यहां स्‍वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जल संरक्षण व स्‍वच्‍छता की जानकारी दी। स्‍वयंसेवक आयुष चौधरी ने कहा क‍ि आज जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है, उसे पर्यावरण अंसतुलित हो गया है और यह जल संकट का एक प्रमुख कारण है। उन्‍होने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों मे पेड़ लगाने की अपील की। मौके पर स्‍वयंसेवक आयुष चौधरी, सेजल कुमारी, मानसी कुमारी, कविता कुमारी, आरती कुमारी एवं अन्य स्वयंसेवकों ने स्‍वच्‍छता अभियान में अपना योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...