बांका, अप्रैल 6 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। अध्यात्म और अटूट श्रद्धा की एक अनुपम मिसाल पेश करते हुए महादेव के अनन्य भक्त ने विश्व क़े कल्याण और शांति की कामना को लेकर रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चारधाम यात्रा का शुभारम्भ किया। देवघर क़े बैद्यनाथ मंदिर में पुजा अर्चना कर शिव के अनन्य भक्त संतोष कुमार गुप्ता, कार्तिक नाथ ठाकुर, सीए पूर्णेदु कुमार और पीयूष कुमार ने महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर इस दुर्गम एवं पावन पथ पर अपने कदम बढ़ाए। चार धाम यात्रा पर निकले शिव क़े भक्त ने साझा किया कि यह यात्रा केवल एक भौगोलिक भ्रमण नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर महादेव की खोज है। उन्होंने भावुक होकर कहा की महादेव का तो राहें खुद-ब-खुद बन गईं। हृदय में शिव-नाम की गूंज और लोक-कल्याण की अर्जी लेकर इस अनंत यात्रा पर निकले है। बैद्यनाथ के चरणों से शुरू होकर यह...