लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- विश्व हृदय दिवस पर तृतीय वाहिनी एसएसबी परिसर में हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तृतीय वाहिनी व 70 वीं वाहिनी की संयुक्त सहभागिता रही। संदीक्षा परिवार की महिलाओं व बल कार्मिकों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए यह आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्पर्श भल्ला ने संदीक्षा सदस्यों, एसएसबी जवानों को दैनिक जीवन में हृदय को स्वस्थ रखने, संतुलित व पोषक आहार अपनाने, नियमित योग-व्यायाम करने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के बारे में टिप्स दिए। डॉ. भल्ला ने हृदय रोगों के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर नियमित जांच के महत्व व आपात स्थिति में प्राथमिक बचाव उपायों पर विशेष प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Shravasti News: एसएसबी कैंप में बनाया गया हृदय रोग दिवस शिविर के दौरान तीनों इकाइयों क्षेत्रक मुख्...