गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। देवकी महावीर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च हॉस्पिटल, फरठिया में वर्ल्ड होम्योपैथी डे के अवसर पर सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संस्थान बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी, गढ़वा की एक घटक इकाई है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उक्त अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ.) केशवेंद्र कुमार तिवारी, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरुकता रैली निकाली। उसके माध्यम से लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। उसके अलावा विद्यार्थियों के लिए पो...