लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- विश्व होम्योपैथी दिवस पर राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह होम्योशक्ति में चिकित्सक डॉ. हरिओम वाजपेयी को उनकी उत्कृष्ट चिकित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के पूर्व निदेशक डॉ. बीएन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें प्रदेश भर के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. हरिओम वाजपेयी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी मरीजों के विश्वास की जीत है जो होम्योपैथी पर भरोसा करते हैं। मेरा उद्देश्य हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुलभ और प्रभावी उपचार पहुंचाना रहा है। ...