लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में 03 से 10 अप्रैल तक होम्योपैथी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की उपस्थिति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद डा. लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक योगेश शुक्ला, महानिदेशक आयुष चैत्रा वी., विशेष सचिव आयुष हरिकेश चौरसिया तथा निदेशक, होम्योपैथी डा. प्रमोद कुमार सिंह रहेंगे। यह जानकारी राजकीय नेशनल होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार पुष्कर ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...