गया, अप्रैल 11 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 स्थित बुढ़वा महादेव स्थान मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम विश्व होमियोपैथिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हैनीमैंन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर होमियोपैथिक संघ के संरक्षक सह प्राचार्य डॉ. आर कुमार ने इस चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आरके पांडे, डॉ. अरुण सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...