बुलंदशहर, मई 5 -- कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व हैंड हाइजीन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियानचलाया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भावी डॉक्टरों को हाथों की स्वच्छता के जरिए संक्रमण रोकने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने पोस्टर और नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता (सह आचार्य) ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल हो या घर, हाथों की सही सफाई से 80 प्रतिशत संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- 'हाथों की स्वच्छता से कई संक्रमणों से होता है ब...