बोकारो, जुलाई 29 -- विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के मेडिसिन विभाग द्वारा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर चले शिविर का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने वरिष्ठ चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा अस्पताल के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया। फाइब्रोस्कैन जांच के माध्यम से लीवर की स्टिफनेस का आकलन किया जाता है। यह जांच विशेष रूप से मधुमेह, मोटापा, लंबे समय तक शराब सेवन करने वाले तथा क्रोनिक हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी संक्रमण से जुड़े मरीजों के लिए उपयोगी मानी जाती है। चिकित्सकों ने बताया कि यह एक त्वरित, दर्दरहित और नॉन-इनवेसिव जांच है, जिससे लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव हो पाती है। यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस से बचा...