बिजनौर, जुलाई 18 -- विश्व हिन्दू महासंघ भारत के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के सम्बंध में दिए गए कथित विवादित बयान पर विधिक कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इस प्रकरण में कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रुपेश शहलान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ------ यह भी पढ़ें- मौलाना कृष्ण को मुस्लिम बता रहे, आप चुप क्यों? पोस्टर लगाकर अखिलेश से बीजेपी ने पूछे सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...