आगरा, जनवरी 29 -- विश्व हिन्दू एकता मंच और साधक परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जोशी ने कहा कि संत आशाराम बापू के करोड़ों साधकों की आवाज दबाने वाले और बापू के खिलाफ साजिश करने वालों का बहिष्कार कर दिया गया है। जोशी ने पांच नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी लोगों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाता है। भविष्य में संत आशाराम बापू आश्रम और गुरुकुल से इनका कोई लेना देना नहीं होगा। साथ ही उनके केस से भी इन लोगों का कोई लेना देना नहीं होगा। ये आश्रम में किसी तरह के पदाधिकारी के रूप में नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...