विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की बैठक, संगठन विस्तार एवं सनातन समाज की मजबूती पर जोर
पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से रविवार को पूर्णिया नगर कार्यालय बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में संगठनात्मक बैठक की गई। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने की। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सनातन समाज को मजबूत बनाने, हिंदू समाज की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन धर्म, राष्ट्र गौरव और हिंदू स्वाभिमान की आवाज है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज सेवा, धर्म रक्षा और हिंदू हितों के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। बैठक में गौ सेवा, बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा समाज में जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नगर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.