सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हवन-यज्ञ कर संगठन को मजबूत करने तथा गोरखनाथ मठ के पूर्व पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि महासंघ समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सब्बरवाल, मंडल प्रभारी डॉ. सतीश कुमार गौतम, चौ. ऋषिपाल पंवार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. तेज बहादुर, डॉ. सोनू पंवार, चौ. कृष्णपाल, शिवकुमार, अशोक, प्रेम, संदीप सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...