वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ की मुख्य जिला एवं महानगर समिति, मातृशक्ति वाराणसी मंडल समिति, जिला एवं महानगर समिति और गोरक्षा प्रकोष्ठ की तरफ से सोमवार को संगठन का विस्तार किया गया। चेतमणि चौराहा स्थित कैफे परिसर में परिचय-पत्र और मनोनयन-पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज हित, गोरक्षा, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मातृशक्ति वाराणसी मंडल अध्यक्ष लक्खी गुप्ता ने उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- प्रांतीय बैठक में दायित्वों का हुआ पुनर्गठन गोरक्षा वाराणसी जिला संयोजक डॉ. संतो...