मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मोरना। विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में सिद्ध अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की स्मृति गैलरी का अवलोकन कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संघटन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्वामी ओमानंद महाराज को शाल ओढ़ाकर संघठन की वार्षिक पत्रिका पराक्रम भेंट की। प्रांतीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा को एकजुट रहे और संगठन की शक्ति बनाये। तीर्थो से युवा पीढ़ी को जोड़िए। मुख्यमंत्री योगीजी ने सनातन धर्म का गौरव बढ़ाया है। स्वामी कल्याणदेव महान संत विभूति थे, जिन्होंने अनेकों तीर्थो का जीर्णोद्धार ...