बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर संगठन की एकता और जागरूकता का संदेश दिया। यह बाइक रैली गौरा चौराहा स्थित मथुरा बिलासपुर मंदिर से प्रारंभ होकर भगवतीगंज, राम जानकी मंदिर, वीर विनय चौराहा एवं हनुमान मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जिला कार्यालय पहुंची। जहां सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया कार्यक्रम को संबोधित किया । यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू महासंघ ने स्थापना दिवस दिवस इस दौरान चौधरी विजय सिंह न...