मिर्जापुर, मार्च 22 -- राजगढ़। शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद के संघ प्रमुख दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा भांवा बाजार से प्रारंभ होकर राजगढ़ के नदिहार बाजार तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवा ध्वजों से पट गया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" और शौर्य दिवस अमर रहे के गगनभेदी उद्घोष किए। यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी, वहां के स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन की संवेदनशीलता और भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भांवा बाजार से लेकर पटेल नगर तक भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.