साहिबगंज, मई 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन शहर के वार्ड नंबर 6 के गोदारा घाट स्थित जिला कार्यालय में जिला मंत्री गोपाल चंद्र शाह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर अभ्यास वर्ग दो सत्र में आयोजन किया गया। पहले सत्र में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुभाष पांडे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बैठक पद्धति पर बताया। दूसरे सत्र में संगठन विस्तार , नहीं कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़ने, एवं संगठन मजबूती करने की पद्धति को बताया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज के बीच बढ़ रहे लव जिहाद, लैंड जिहाद, कॉर्पोरेट जिहाद आदि अन्य सुयोजित हो रहे आक्रमण से हिंदू समाज को कैसे सजग और सुरक्षित करने के लिए विस्तार पूर्वक बताते हुए अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद बैठक में अंकित बने बजरंग दल संयोजक...