गोरखपुर, अगस्त 17 -- गोरखपुर। एमएमएमयूटी के पुस्तकालयाध्यक्ष देवेंद्र मणि पाण्डेय को हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन में योगदान के लिए विश्व हिंदी परिषद के शैक्षिक प्रकोष्ठ, गोरखपुर का अध्यक्ष नामित किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. विपिन कुमार ने नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया। पाण्डेय की कविताएं और लेख विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी रचना 'विश्व गुरु भारत' को वैदिक प्रकाशन ने उत्कृष्ट लेखक सम्मान दिया है। पुस्तकालय विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कई बार बेस्ट लाइब्रेरियन पुरस्कार मिल चुका है। परिषद पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...