औरैया, मई 3 -- औरैया, संवाददाता। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच लोग हंसना तक भूलते जा रहे हैं, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि खुलकर हंसना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। विश्व हास्य दिवस के अवसर पर शहर में लोगों ने हंसी के महत्व को समझते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. पंकज शर्मा बताते हैं कि हंसने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हार्ट और ब्रेन की कार्यक्षमता सुधरती है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह भी पढ़ें- पालीवाल पार्क में गूंजे ठहाके मनोचिकित्सक डॉ. पूनम के अनुसार, आज के समय में डिप्रेशन और एंग्जायटी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में हंसी एक प्राकृतिक थेरेपी की तरह काम करती है और मानसिक तनाव को...