लातेहार, अगस्त 12 -- बेतला प्रतिनिधि । आज विश्व हाथी दिवस है। इसदिन वन विभाग समेत देश के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले हाथियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए नई-नई नीतियां बनाएंगे।उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लेंगे।इधर रेंजर उमेश कुमार दूबे ने हाथी दिवस पर बेतला में वन-प्रबंधन द्वारा स्कूली बच्चों के बीच भाषण,निबंध,चित्रांकन प्रतियोगिता समेत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की बात बताई।मालूम हो कि पीटीआर प्रबंधन द्वारा हरेक वर्ष 12 अगस्त को बेतला में हाथी दिवस का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...