मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- हलिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मरीजों को सुगम उपचार उपलब्ध कराने तथा बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज एनसीडी एवं कम्युनिकेबल डिजीज जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, मिजिल्स, डायरिया के मरीजों के लिए अलग से रजिस्टर रखा गया है। जिससे मरीजों का नियमित फॉलोअप करते हुए उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर गांव में घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इस दौरान डायबिटीज एवं बीपी जैसी बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।इसके साथ ही आयुष्मान भा...