विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेक्टर 6 में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
बोकारो, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में समकसिल भानु फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 6 में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो नेता मंटू यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने विधिवत शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा यह आयोजन केवल एक चिकित्सा शिविर नहीं है,बल्कि यह स्वस्थ बोकारो,समृद्ध बोकारो के सामूहिक संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जब शहर का हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी बोकारो प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों को समाज का रक्षक बताया और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा हमें बीमारी के आने का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, बल्कि बचाव ही उपचार है के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और एक अनुशासित व स्वस्थ जीवनशैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.