रुद्रपुर, मई 26 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य व पोषण विभाग और न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया-पंतनगर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शारीरिक दर्द-मित्र या शत्रु विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके भट्ट ने दर्द के विभिन्न प्रकार, उसके प्रभाव और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योग, फिजियोथेरेपी, संतुलित जीवनशैली और वेलनेस गतिविधियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। एनएसआई-पंतनगर चैप्टर के संयोजक डॉ. आरएस रघुवंशी ने संस्थान की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। अधिष्ठात्री डॉ. अल्का गोयल ने आयोजन की सराहना की। मुख्य अतिथि कुलसचिव व अधिष्ठाता सीएबीएम डॉ. आरएस जादौन ने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य औ...