चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेलवे मंडल अस्पताल चक्रधरपुर की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। चक्रधरपुर के एसीएमएस डा. जी सोरेन, सुष्मा अनिता सांगा के नेतृत्व में अस्पताल परिसर के एक जागरुकता शोभायात्रा निकाली गई जो रेलवे कालोनी का भ्रमण कर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का वार्ता दिया गया। इस अवसर पर डा. सोरेन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया। शोभायात्रा में मुख्य रुप से भारत स्काउट्स एंड गाईड्स, पारा मेडिकल स्टाफ, संत जोन एंबुलेंस के कर्मी शामिल थे। शाम को अस्पताल के ओडिटोरियम हाल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डा. सुब्रत कुमार मिश्र ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अस्पताल के तमा...