संभल, अप्रैल 8 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को जायंट्स ग्रुप ऑफ सखी सहेली द्वारा लक्ष्मी देवी हर प्रसाद बाल विद्या मंदिर, स्टेशन रोड पर बच्चों के लिए निशुल्क दंत परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मोहम्मद वसीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार, यूनिट डायरेक्टर अंजू राजपूत, फेडरेशन ऑफिसर रीता बुदियाल एवं अध्यक्ष डॉ. मधु तोमर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं जायंट्स प्रार्थना के साथ किया गया। कैंप के दौरान बताया गया कि 2 से 11 वर्ष की आयु के बच्चों में कैविटी की समस्या आम होती है, क्योंकि इस उम्र में बच्चे अधिक मीठा खाते हैं और दांतों की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। इसी को ध्यान में रखते हुए इस दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों को दांतों की बीमारियों से बचाव और उचित देखभाल...