दुमका, अप्रैल 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले भर के विभिन्न प्रखंडों तथा पंचायतों में प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवन शैली एवं योग के बारे में जागरुकता कैंपेन चला कर ग्रामीणों तथा स्कूली छात्रों को योगा अभ्यास करवाया गया। जागरुकता कैंपेन में ग्रामीणों को समझाया गया कि वर्तमान समय में बढ़ते आधुनिकरण के साथ बीमारियां भी बढ़ती जा रही है।विश्व में फैले रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मलेरिया, कुष्ठ रोग, नेत्र हीनता, पोलियो की गंभीर समस्या, कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों को दूर कर पीड़ित मरीजों को इलाज मुहैया कराना एवं कुपोषण को दूर करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।...