गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को स्थानीय सदर अस्पताल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता और संचालन रेड क्रॉस के सचिव डॉ जेपी सिंह ने की। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के बाद तय किया गया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्थानीय बिरसा मुंडा उद्यान में प्रातः 6 बजे स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लडप्रेशर व शुगर की जांच भी की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान कराने वाले सभी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.