रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर समाजशास्त्र विभागीय परिषद द्वारा पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने विषय प्रवर्तन के साथ की और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. प्रद्युम्न कुमार रिछारिया ने स्वस्थ आदतों के विकास पर जोर दिया। इस दौरान महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में नेपोलियन प्रथम, रश्मि तिवारी द्वितीय और पूजा रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में अमनदीप सिंह ने पहला, रंजना रावत ने दूसरा और सर्वजीत कौर ने तीसरा स्...