हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों का शनिवार समापन हो गया। इस वर्ष की थीम 'टुगेदर फॉर हेल्थ: स्टैंड विद साइंस' के तहत विभाग ने क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता और जन-जागरूकता अभियान चलाए। पॉलीशीट और फैमिली हेल्थ सेंटर क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए, जिसमें करीब 100 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. साधना अवस्थी ने बताया कि इनका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करना है। आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. जीएस. तितियाल, डॉ. ठक्कर हेमाबेन, डॉ. आशुतोष, डॉ. विनीता, डॉ. शोभना मित्त...