चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय विद्यार्थियों के जीवन में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व था। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि हर वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुटता, विज्ञान के साथ खड़े रहना है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं जैसे तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण, स...