इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला जज रजत सिंह जैन के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होगा। प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के नेतृत्व में अधिकार मित्रों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों व सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...