दुमका, अप्रैल 7 -- गोपीकांदर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित आनंद की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा सभी उपस्थित कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य शपथ भी ली गई। जिसमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समुदाय को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। प्रभारी महोदय द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने, समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सु...