सराईकेला, अप्रैल 7 -- सरायकेला ।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सरायकेला में स्वस्थ जीवनशैली एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु सोमावार सुवह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अनेक न्यायिक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामाशंकर सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बिरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम बी.के. पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू, न्यायिक दंडाधिकारी धृति धैर्य, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तौसीफ मेराज शामिल थे।प्रभात फेरी में पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं न्यायालय कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक ...