विश्व स्वास्थ्य दिवस: अफवाहों से बचने की अपील
पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम टूगेदर फोर हेल्थ स्टैंड विथ साईंस के अनुरूप कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य संबंधी मिथकों को दूर करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार के प्रेरणादायक व्याख्यान से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में गलत और अप्रमाणित स्वास्थ्य जानकारी तेजी से फैल रही है, जो जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कई मधुमेह के मरीज अफवाहों के कारण अपनी नियमित दवाएं बंद कर देते हैं, जिससे गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.