नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली सरकार नरेला एजुकेशन सिटी को विश्व स्तरीय बनाएगी। इसी कड़ी में उपराज्यपाल की उपस्थिति में लोक निवास में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय को नरेला एजुकेशन सिटी में लगभग 12.69 एकड़ और 22.43 एकड़ भूमि के पोजेशन लेटर सौंपे गए। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इससे पूर्व आईजीडीटीयू को 50 एकड़ भूमि का पोजेशन लेटर दिया है। इस तरह नरेला में लगभग 160 एकड़ भूमि पर एक वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन और इनोवेशन हब विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.