दुमका, अगस्त 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ कुमारी ऋतु ने स्तनपान कराने वाली एवं धातृ माताओं की काउंसिलिंग करते हुए शिशु के समुचित पोषण एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। छह माह के बाद स्तनपान जारी रखते हुए अर्धठोस एवं पौष्टिक पूरक आहार देना आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों की स्वच्छता बनाए रखने एवं समय पर सभी टीकाकरण कराने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम माताओं को स्तनपान के लाभ, संतुलित पोषण एवं शिशुओं के स्वस्थ विकास के संबंध में जागरूक किया तथा ...