विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता अभियान तेज
लातेहार, अगस्त 5 -- लातेहार, संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न प्रखंडों की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने कहा कि शिशु के स्वस्थ विकास और मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का मुख्य उद्देश्य माताओं, परिवारों एवं समाज को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नवजात शिशुओं को जन्म के बाद प्रारंभिक छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के लिए प्रेरित करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.