दुमका, अगस्त 8 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा स्थित बाल विकास के सभागार में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रैली निकालकर भी जागरुक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्तनपान को ले माताओं को दिए गए सेहत के गुरकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है, जो उसे आवश्यक पोषण के साथ-साथ विभिन्न संक्रमणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। छह माह तक केवल स्तनपान कराने ...