शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर की ओर से 7 जून को सुबह छह बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली हनुमत धाम चौराहे से शुरू होकर शहीद पार्क तक पहुंचेगी। जिला खेल अधिकारी ने जनपद के बालक-बालिकाओं, खेल संघों, क्लबों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...