विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
दुमका, जून 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।विश्व साइकिल दिवस के मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र दुमका के तत्वावधान में दुमका सदर प्रखंड के सरुवा पंचायत स्थित हिजला गांव में ग्रामीण युवाओं के बीच साइकिल रैली और साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जनमत युवा क्लब दुमका और सागेन सकाम युवा क्लब हड़वाडीह हिजला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के कार्यकर्ताओं ने बैनर, तख्ती और नारे के साथ रैली निकालकर विश्व साइकिल दिवस के महत्व को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए जरूरी है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली गई साइकिल रैली डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमत और प्रदूषण से बचने का सबसे आसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.