विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर तिलपत गांव स्थित बाबा सुरदास मंदिर के समीप बुधवार को साइकिल रैली, फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम और साइकिल रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लेकर फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों को नियमित साइकिलिंग के लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली निकाल 'हरियाली बचाओ' का दिया संदेश कार्यक्रम के दौरान फिटनेस एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.