गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर पांच जगहों पर खेलो इंडिया साइकिल चलाओ अभियान और अस्मिता वुमन सिटी लीग का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी। रामसाहू हाई स्कूल के प्रांगण में अवस्थित इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सोमवार को खेल तकनीकी अधिकारियों की बैठक शैलेंद्र पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (खेलो इंडिया) के तत्वाधान में 2 जून से 14 जून तक विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल दिवस पखवाड़ा सह अस्मिता वुमन सिटी लीग देश के 200 शहरों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड साइकिलिंग संघ की ओर से गढ़वा जिला साइकलिंग संघ को कुल पांच जगहों पर अलग-अलग तिथिवार कार्यक्रम के आयोजन की जिम्म...