विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस पर युवा मंडल मूड़ा गालिब ने विकास खंड मोहम्मदी व युवा शक्ति युवा मंडल ने पलिया में जागरूकता साइकिल रैली निकाली। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के निर्देशन में साइकिल रैली निकाली गईं। मोहम्मदी में साइकिल रैली को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सेंट सोल्जर पब्लिक इंटर कॉलेज दलजीत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली मुड़ा गालिब पेट्रोल पंप से सेंट सोल्जर स्कूल तक निकाली गई। युवा मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, सचिव गौरव सिंह, मुकेश वाजपेई, रमेश यादव, डॉ. अमीर हसन, गौरव यादव, शोभित यादव, महावीर वर्मा, छत्रपाल, रोहित गुप्ता आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रिविलगंज में रैली वहीं पलिया में रैली को हरी झंडी दिखाकर सब इंस्पेक्टर निशा शुक्ला ने रवाना किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.