बुलंदशहर, जून 2 -- महंगाई के इस दौर में जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब पर भार डाल रही हैं, तब जिले की सड़कों पर एक बार फिर पारंपरिक साइकिल की सवारी ने दमदार वापसी की है। आज साइकिल सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ आम आदमी का सबसे बड़ा आर्थिक हथियार और सेहत सुधारने का मंत्र बन गई है। सोमवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में साइकिल की सवारी को लेकर एक नया ही उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री की मुहिम दिखा रही असर यह भी पढ़ें- साइकिल की सवारी : आरामदायक चाल, स्वास्थ्य भी मालामालप्रधानमंत्री की मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से प्रेरित होकर अब नौकरीपेशा से लेकर युवा वर्ग तक, लोक-लाज छोड़ शान से पैडल मारते नजर आ रहे हैं। कई-कई किलोमीटर का लंब...